रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 घंटे के भीतर दो नवजात बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, एक बच्चे की मौत डॉक्टर-नर्स के बीच आपसी झगड़े की वजह से हुई। वहीं, दूसरे बच्चे की जान मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के चलते गई है। इस मामले में फिलहाल रायपुर CHMO ने जांच के लिए टीमें भेजी है। बताया जा रहा है कि उरला निवासी संतोष साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पत्नी सोनी साहू को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। अचानक उसको तेज दर्द उठा। जिसके बाद Health Center स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर पूनम सरकार जांच के लिए पहुंची। छत्तीसगढ़ मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे का सिर बाहर आ गया था। लेकिन डॉक्टर ने नर्सिंग स्टॉफ के साथ आपसी झगड़े की वजह से उन्हें नहीं बुलाया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने भी मदद नहीं की। जिससे बच्चा करीब 2 घंटे तक अंदर फंसा रहा। जिसके बाद उसकी सांस रुकने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि, इस घटना के कुछ घंटे पहले यहां एक और महिला के नवजात बच्चे की मौत हुई थी। जिसमें डॉक्टर के ऑपरेशन में देरी वजह बनी।
रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी-इंग्लिश स्कूल के छात्रों और उन्हें लेने…
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया में संचालित समृद्धि…
बालाघाट में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बनी जीवनरक्षक 16 ग्रामीणों को…
➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी राजनांदगाँव, 4 जुलाई।…
भोपाल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन…
Chhuikhadan थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों…