CG : नलकूप खनन में भुगतान एवं विभागीय कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह संबंधी प्रकाशित समाचारों का उद्यानिकी विभाग द्वारा किया गया खण्डन

दंतेवाड़ा, कार्यालय सहायक संचालक उद्यान द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार विगत दिवस कतिपय समाचार पत्र में ’’नलकूप खनन में भुगतान को लेकर बढ़ा विवाद, विभागीय कार्यशैली संदेह के घेरे में’’ शीर्षक समाचार प्रकाशित हुआ था। इस संबंध में उद्यानिकी विभाग द्वारा उक्त समाचार को भ्रामक, तथ्यों से परे एवं निराधार बताते हुए स्पष्ट किया गया है कि बस्तर विकास प्राधिकरण अंतर्गत वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 40 नलकूप खनन कार्य निविदा के आधार पर फर्म ए.जे.वेंचर रायपुर को कार्य आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत फर्म ए.जे. वेंचर रायपुर द्वारा नलकूप खनन कार्य किया गया जिसका तत्कालीन पदस्थ अधिकारी द्वारा 3 नलकूपों का डी.बी.टी. के माध्यम से कृषकों को भुगतान किया गया एवं 24 नलकूपों का फर्म ए.जे. वेंचर रायपुर को भुगतान किया गया शेष बचे 13 नलकूपों में से 10 मरम्मत, नये सफल नलकूपों का भुगतान दिनांक 25 जून 2025 को फर्म ए.जे. वेंचर रायपुर को किया गया है। फर्म ए.जे वेंचर रायपुर द्वारा दुर्गा प्रसाद सिन्हा सत्य साई मोटर सेल्स एण्ड सर्विस बोरवेल्स दंतेवाड़ा से पेटी कॉन्ट्रेक्टर, (आपसी समझौता) से नलकूप खनन कार्य कराया गया है। चूंकि मैदानी अधिकारियों को स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि कार्यादेश किसके नाम पर जारी हुआ है। अतः अनभिज्ञता वश सत्य सांई मोटर सेल्स एण्ड सर्विस बोरवेल्स दंतेवाड़ा के देयक पर स्टॉक एन्ट्री किया गया। तत्पश्चात वास्तविक कार्य जिसके नाम पर कार्यादेश की जानकारी मिलने पर पूर्व स्टॉक एन्ट्री निरस्त की जा चुकी है। इसके अलावा नलकूप खनन कार्य के समय उपस्थित दो मैदानी कर्मचारियों का निधन हो चुका है। इस संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संपूर्ण भुगतान में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं की गई है। पूरा प्रकरण मुख्य कॉन्ट्रेक्टर एवं पेटी कॉन्ट्रेक्टर का पैसों के भुगतान को लेकर आपसी मतभेद से संबंधित है। इस प्रकार इसमें विभाग की कोई भूमिका नहीं है।

kgnews

Recent Posts

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

CG : कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग वाले पुनः काबिज होने लगे …

रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…

5 minutes ago
CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

CG : डॉक्टर को तांत्रिक ने लगाया 40 लाख का चूना, भाई की मौत का राज जानने ठगी का शिकार …

रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…

10 minutes ago
CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

14 minutes ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

18 minutes ago
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी

वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…

31 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

41 minutes ago