छत्तीसगढ़

CG : नवापारा में हुई सड़क दुर्घटना से लोगों में आक्रोश, भीड़ ने किया चक्काजाम, पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग

अभनपुर गोबरा नवापारा में हुई दुर्घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. नगर के अंदर और बाहर विभिन्न मार्गों पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. घटना के करीब 4 घंटे बाद भी तीनों लाशें घटना स्थल पर ही रखी हुई हैं. वहीं लोग हाईवा को आग लगाने, आरोपी चालक को फांसी देने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता शिवनाथ यादव, परमेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल, तर्री स्कूल छोड़ने जा रहा था. तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे के हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है. वहीं इसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं. वहीं आक्रोशित लोगों ने राजिम रायपुर मुख्य मार्ग पर गोबरा नवापारा के बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया है. इस रोड से लगातार भारी वाहनों की तेज गति से आवाजाही होती है, लेकिन उन पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण स्थानीय पुलिस, नगरपालिका या आरटीओ द्वारा नहीं किया जा रहा है. नगर पालिका प्रशासन ने पिछले 7 वर्षों से सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का नगर के भीतर से आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है. लेकिन उस पर अमल करने के लिए पालिका, पुलिस या प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई जाती है, जिसके चलते आए दिन इस तरह की दर्दनाक दुर्घटनाएं शहर के भीतर होती रहती है.

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

54 minutes ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

58 minutes ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

2 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

3 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

3 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

3 hours ago