CG : नवीन तकनीक के उपयोग से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर

आधुनिकतम पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से रोपाई कर बचा रहे अपना धन व समय 

किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए किसानों ने जताया आभार

रायपुर,

नवीन तकनीक के उपयोग से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर
नवीन तकनीक के उपयोग से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में बालोद जिले में किसानों के जीवन में एक नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है, यह परिवर्तन कृषि कार्य में नवीन तकनीकों के प्रयोग से आया है। जिले में कृषि कार्य में नवीन तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसान कम लागत और कम समय में बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं और वे समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलाव न केवल किसानों की मेहनत को आसान बना रहा है, बल्कि उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास भी ला रहा है।

बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम खल्लारी के किसान डिकेश्वर साहू इस परिवर्तन के बेहतर मिसाल बन चुके हैं। साहू ने बताया कि वे अपने खेतों में अब धान की रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का उपयोग कर रहे हैं, जो उनके लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। पहले वे इस कार्य के लिए मजदूरों पर निर्भर रहते थे, जिसमें न केवल समय की अधिकता लगती थी, बल्कि लागत भी काफी बढ़ जाती थी। लेकिन अब पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के उपयोग से वे कम समय में ही अपने खेतों में रोपाई का कार्य सुचारू रूप से पूरा कर लेते हैं।

साहू ने कहा कि शासन की नीतियों और कृषि विभाग के मार्गदर्शन ने हमें नई तकनीकों से जोड़ा है। पहले बहुत सारे मजदूरों की व्यवस्था करने और उनसे काम लेने काफी ज्यादा पैसे लगते थे, इससे उनके खेती कार्य लागत बढ़ जाती थी, लेकिन अब नई तकनीक के उपयोग से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है और कृषि कार्य में काफी मुनाफा हो रहा है। किसान साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने हमारे जीवन को आसान बनाया है। उनके किसान हितैषी निर्णयों और योजनाओं के संचालन से अब हम कृषि विभाग द्वारा निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती कार्य में काफी मुनाफा हुआ है।

इसी ग्राम के एक अन्य किसान बिसाली राम ने भी इस बदलाव की कहानी को साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले वे मजदूरों के माध्यम से खेत में रोपाई का कार्य करते थे, लेकिन अब पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के प्रयोग से उनका कार्य न केवल तेज हुआ है, बल्कि लागत में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि आज हमारा खेत बेहतर रोपाई और कम मेहनत से तैयार हो रहा है, जिससे हम बेहद खुश हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं किसान सम्मान निधि और कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संचालित योजनाएं किसानों के समृद्धि के द्वार खोल रही हैं।

उन्होंने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगा दी है। बालोद जिले में यह बदलाव केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि किसानों की सामुदायिक उन्नति का प्रतीक है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों और तकनीकी सहायता के माध्यम से किसानों को नवीन मशीनों और विधियों से परिचित कराया जा रहा है। पैडी ट्रांसप्लांटर, ड्रोन स्प्रेयर, और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग अब जिले के कई गांवों में देखने को मिल रहा है, जो न केवल उत्पादन बढ़ा रहा है, बल्कि किसानों की आय में भी इजाफा कर रहा है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

5 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

5 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

6 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

6 hours ago