CG : नवोदय विद्यालय के एक छात्र की निमोनिया से मौत…

बिलासपुर, जिले की मल्हार नवोदय विद्यालय के एक छात्र की निमोनिया से मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान छात्र की मौत हुई है। परिजनों ने छात्र की मौत को लेकर प्रबंधन पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही हॉस्टल के अव्यवस्था पर सवाल खड़े किया है। जानकारी के मुताबिक, बेलगहना निवासी हर्षित यादव मल्हार नवोदय विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र था। हर्षित कक्षा छठवीं से ही यहीं पढ़ रहा था और हॉस्टल में रह रहा था। बताया जा रहा है, नवोदय स्कूल से परिजनों को फोन कर सूचना दी गई कि, हर्षित की तबीयत खराब है।

पिता जयप्रकाश सूचना पर नवोदय विद्यालय पहुंचे। यहां हर्षित की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद पता चला कि, हर्षित को निमोनिया हो गया है। दवा देकर हर्षित को घर भेज दिया गया। अगले दिन फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन फिर से हर्षित को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

8 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

8 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

8 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

8 hours ago