छत्तीसगढ़

CG : नशा मुक्त भारत सप्ताह 17 से 26 जून तक …

जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का होगा प्रयास

गौरेला पेंड्रा मरवाही : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 से 26 जून 2026 तक जिले में “नशा मुक्त भारत सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने सभी संबंधित विभागों, नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नशा मुक्त भारत सप्ताह का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। इस वर्ष अभियान की थीम “नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान” रखी गई है। अभियान के दौरान जिले भर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। 

            कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वेबिनार, योग सत्र, सोशल मीडिया अभियान, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम तथा समुदाय आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नशे के विरुद्ध विशेष योग कार्यक्रम तथा 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो सहित प्रतिवेदन निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जनजागरूकता ही समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और सभी नागरिकों की सहभागिता से ही नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग…

24 minutes ago
नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण

नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण

नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर…

28 minutes ago
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीकी विकास के लिये निरंतर…

34 minutes ago
साइबर सिक्योर 2026 अभियान के तहत एमपी ट्रांसको में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

साइबर सिक्योर 2026 अभियान के तहत एमपी ट्रांसको में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल  मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026"…

40 minutes ago
आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

54 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

1 hour ago