CG : नशामुक्त भारत अभियान , मैराथन दौड़ को विधायक नेताम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

उत्तर बस्तर कांकेर । सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

दौड़ दो वर्गों में आयोजित हुई पुरुष वर्ग की दौड़ नरहरदेव विद्यालय से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, नया बस स्टैंड, मस्जिद चौक होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। बालिका वर्ग की दौड़ विद्यालय से प्रारंभ होकर मस्जिद चौक, पुराना बस स्टैंड होकर पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर कांकेर विधायक नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को नशा त्यागने और इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी रूप में कैंसर से भी अधिक खतरनाक है। इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार की दिशा में भविष्य संवारने आगे आना होगा। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर देश के विकास में योगदान देने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी अपने संबोधन में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को प्रेरित किया।

ये रहे मैराथन के विजेता :

पुरुष वर्ग प्रथम स्थान – चम्पेश मरकाम (पुरस्कार ₹2001, मेडल व प्रशस्ति पत्र),द्वितीय स्थान – गुलाब मरकाम (₹1001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), तृतीय स्थान – दसी राम (₹501, मेडल व प्रशस्ति पत्र) इसी तरह महिला में वर्ग प्रथम स्थान – निकेश्वरी तारम (₹2001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), द्वितीय स्थान – अनिशा तेता (₹1001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), तृतीय स्थान – सनीमा नुरेटी (₹501, मेडल व प्रशस्ति पत्र) शेष 7-7 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, नागरिक महेश जैन, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा, समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक क्षमा शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर. सी. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, क्रीड़ा अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

kgnews

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

30 minutes ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

33 minutes ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

45 minutes ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

50 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

1 hour ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

1 hour ago