CG : नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई, कार व ट्रैक्टर चालक पर 10-10 हजार जुर्माना …

रायपुर। जिला रायपुर के थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान एक कार चालक और एक ट्रैक्टर चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 16 जून 2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें कार क्रमांक CG 07 BQ 9988 और ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PM 4238 के चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।

पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को जप्त कर लिया और दोनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां प्रत्येक चालक को 10,000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है, इसलिए इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

5 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

5 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

5 hours ago