सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर से शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने बिहार गया एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। पटना जिले के रानी तालाब इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक विश्रामपुर के निवासी थे। घायलों में नंदन सिंह और उनकी बेटी शामिल हैं। जिनका इलाज अभी पटना एम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि विश्रामपुर निवासी नंदन सिंह अपने परिवार के साथ कार से बिहार के वैशाली नगर जा रहे थे। जहां वे परिवार के शादी के सालगिरह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
रास्ते में पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सोन नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय नंदन सिंह को नींद आ गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से विश्रामपुर में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सरदार सरोवर समझौते पर उठे सवाल : मध्यप्रदेश के वैध अधिकारों और हजारों विस्थापितों के…
कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…
बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…
धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…
बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…