CG : नहीं थम रहा रफ्तार का कहर : अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 22 लोग घायल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही/ कोंडागांव/ सरगुजा. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. तीन अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसे हुए हैं. कहीं अनियंत्रित ट्रेलर पुलिया से नीचे गिर गई तो कहीं शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई. इन दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 22 लोग घायल हुए हैं. 

कार हुई हादसे का शिकार, 3 महिला की मौत

कोंडागांव जिले में शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई. क्रूजर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई. तीन महिलाओं की मौत हो गई. 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, सभी लोग क्रूजर में स्वर होकर कोंडागांव के भूमका डिगानार के पास शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. सोमवार रात करीब 10 बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई. दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 महिला की मौत हो गई. वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया.

पुलिया से निचे गिरी ट्रेलर

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कोयले से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया से निचे जा गिरी. हर्राटोला मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी. हादसे में ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर कोरबा से कोयला लोड कर मध्यप्रदेश के जैतहरी पावर प्लांट की ओर जा रही थी. गौरेला-अनूपपुर मार्ग पर एक पुलिया पर ट्रेलर अनियंत्रित हो गई, जिससे चालक और परिचालक घायल हो गए. घटना स्थल पर सड़क के दोनों ओर तीव्र मोड़ बने होने के कारण इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क को सीधा करने और मोड़ हटाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल किया.

बिलासपुर से बिहार जा रही कार खेत में पलटी

सरगुजा में चलती कार में लापरवाही बरतना ड्राइवर को भारी पड़ गया. बिलासपुर से बिहार जा रहे कार चालक को ड्राइविंग के समय अचानक नींद आ गई. सड़क से उतर कर कार खेत में पलट गई. 5 लोग घायल हुए हैं. घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, कार में 5 लोग बिलासपुर से बिहार जा रहे थे. नेशनल हाइवे 130 में कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. हादसे में सभी लोगों को चोटें आई है. यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

8 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

8 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

8 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

8 hours ago