छत्तीसगढ़

CG : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को थाना लेकर पूछताछ की। इसके बाद दिनांक 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दरोगा पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में लफ्फू उर्फ विजय सारथी द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी पिता स्व. विनोद सारथी उम्र 38 साकिन दरोगा पारा बुढ़मई मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 65 (1) बी.एन.एस. 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता से विवेचना की जा रही है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, ASI परमेश्वर गुप्ता एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही ।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

19 minutes ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

38 minutes ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

1 hour ago
एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल…

1 hour ago
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की…

2 hours ago
डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इंदौर में IT पार्क और भोपाल में AI-रेडी डेटा सेंटर की तैयारी

डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इंदौर में IT पार्क और भोपाल में AI-रेडी डेटा सेंटर की तैयारी

 इंदौर  एक समय उद्योगों की पहचान कारखानों की चिमनियों से होती थी। अब डिजिटल अर्थव्यवस्था…

2 hours ago