छत्तीसगढ़

CG : निगम अधिकारी भी आ जाते आतंकियों के निशाने पर, सपरिवार पहुंचे थे घूमने लेकिन…

बिलासपुर, पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने जब पर्यटकों पर हमला किया, तब चारों तरफ अफरातफरी मच गई। इस दौरान पहले ये अफवाह फैली कि सेना के जवान ने किसी स्थानीय को गोली मार दी है। इसके बाद वहां सारी दुकानें बंद हो गई और कर्फ्यू लग गई। यह बातें बिलासपुर नगर निगम के चीफ इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने बताई। श्रीनगर में ट्रेनिंग के साथ वो अपने परिवार के साथ घूमने गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में ट्रेनिंग के बाद 21 अप्रैल की रात पहलगाम पहुंचे। उनके साथ स्मार्ट सिटी के मैनेजर एसपी साहू और परिवार के सदस्यों में पत्नी मंजू मिश्रा, बेटी खुशी मिश्रा और ख्याति मिश्रा शामिल हैं। साथ ही एसपी साहू की पत्नी रितु साहू भी हैं। एक दिन पहले तक पहलगाम में सब ठीक था। सैलानी घूम रहे थे। लिहाजा, उन्होंने भी आसपास के पर्यटक स्थलों को देखा। 22 अप्रैल को उनकी बैसरन जाने की योजना थी। लेकिन, अचानक हुए हमले के बाद उन्हें प्लान बदलना पड़ा। उन्होंने बताया कि जहां हमला हुआ वहां जाने की तैयारी थी। वह दुर्गम और पहाड़ी रास्ता से होकर जाता है। लेकिन, हमले की खबर मिलते ही सेना के जवानों ने पर्यटकों को रोक दिया।

kgnews

Recent Posts

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

रायपुर   प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल…

15 minutes ago
उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे…

19 minutes ago
ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता…

46 minutes ago
CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

1 hour ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

1 hour ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

1 hour ago