छत्तीसगढ़

CG : निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर योजना बंद होने की स्थिति में संबंधित खातों को बंद करने के दिए निर्देश…

बालोद । जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने विभाग के अंतर्गत लंबे समय तक लेनदेन के अभाव में निष्क्रिय हो चुके खातों को पुनः सक्रिय करने तथा योजना के बंद होने की स्थिति में संबंधित योजना के खातों को बंद कराने के निर्देश भी दिए।

मिश्रा ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को ऐसे सभी खातों में जमा राशि को निकालकर शासन के खाते में जमा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक दिग्विजय राउत, जिला अग्रणी बैक प्रबंधक सौरभ जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

बैठक में पिछले बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन के अलावा बैंकिंग पैरामीटर सितंबर 2025 की समीक्षा, साख योजना 2025-26 की उपलब्धि पर चर्चा, सभी शासकीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों की प्रगति के साथ-साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्टैण्डअप इंडिया, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के साथ-साथ अंत्यावसायी, अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत प्राप्त एवं स्वीकृत प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

kgnews

Recent Posts

CG : कौन से गांव में कितना भू-जल, एनआईटी रायपुर करेगा वैज्ञानिक अध्ययन

CG : कौन से गांव में कितना भू-जल, एनआईटी रायपुर करेगा वैज्ञानिक अध्ययन

रिपोर्ट के आधार पर होंगे जल संरक्षण कार्य“मोर गाँव मोर पानी” अभियान के तहत धमतरी…

14 minutes ago
CG : दिव्यांग बेटी को मिला सुरक्षित आश्रय, प्रशासन की संवेदनशील पहल से पुनर्वास केन्द्र में हुआ प्रवेश

CG : दिव्यांग बेटी को मिला सुरक्षित आश्रय, प्रशासन की संवेदनशील पहल से पुनर्वास केन्द्र में हुआ प्रवेश

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण और…

17 minutes ago
CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…

21 minutes ago
CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…

23 minutes ago
CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…

24 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

27 minutes ago