CG : नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक

उत्तर बस्तर कांकेर,  आगामी शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय कांकेर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार टामक द्वारा की गई। बैठक में बैंक, नगरपालिका, विद्युत एवं दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को अधिकतम संख्या में राजीनामा, समझौते के माध्यम से नेशनल लोक अदालत में निराकृत कराने पर विशेष बल दिया गया।

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में समझौते की संभावना है, उनकी सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत करें, ताकि पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी किया जा सके। साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी समय पर प्रस्तुत करने हेतु विभागीय अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए, जिससे अधिकतम मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण संभव हो सके। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर की सचिव शांति प्रभु जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश नहीं होने से किसान परेशान, IMD का पूर्वानुमान लगातार फेल …

CG : बारिश नहीं होने से किसान परेशान, IMD का पूर्वानुमान लगातार फेल …

रायपुर. मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं होने से रायपुर में उमस से बेहाल…

3 minutes ago
CG : नकटी में JCB लेकर पहुंचा प्रशासन, भारी फोर्स तैनात …

CG : नकटी में JCB लेकर पहुंचा प्रशासन, भारी फोर्स तैनात …

रायपुर। महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

6 minutes ago
CG : आग की चपेट में टायर दुकान, मशीनें जलकर खाक …

CG : आग की चपेट में टायर दुकान, मशीनें जलकर खाक …

धमतरी। पुराना मंडी इलाके में टायर दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई.…

9 minutes ago
CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…

25 minutes ago
शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान

शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान

 शालू जिन्दल को 'सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर' का सम्मान नई दिल्ली/रायपुर  जिन्दल फाउंडेशन…

29 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

30 minutes ago