छत्तीसगढ़

CG : पंचायत चुनाव : सूरजपुर में प्रत्याशी ने विपक्षी का सिर फोड़ा…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। सुबह 6:45 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जिसमें मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

सूरजपुर में हिंसा, प्रत्याशी ने विपक्षी का सिर फोड़ा

इसी बीच सूरजपुर जिले के जयनगर के महाबीरपुर में मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। बूथ क्रमांक 7 के प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

सुबह से मतदान केंद्रों पर भीड़
पहले चरण में बैलेट पेपर से मतदान हो रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर, लखनपुर और उदयपुर ब्लॉकों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं, बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जबकि अन्य स्थानों पर मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।

मतगणना और परिणाम
मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि, संवेदनशील इलाकों या विवाद की स्थिति में मतगणना अगले दिन संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में होगी।

प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

kgnews

Recent Posts

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

भोपाल जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश…

33 minutes ago
द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर…

33 minutes ago
पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग…

44 minutes ago
समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर संगठित, शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति होता है।…

49 minutes ago
भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मद्भागवत कथा का पुण्य-प्रताप ऐसा है…

54 minutes ago
रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

1 hour ago