छत्तीसगढ़

CG : पटवारी ने बनाया फर्जी खसरा नंबर, बैंक की शिकायत पर FIR दर्ज

बिलासपुर। गनियारी उप तहसील के नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह की शिकायत पर सकरी पुलिस ने फर्जी खसरा नंबर बनाकर बैंक से 20 लाख का लोन लेने के मामले में पटवारी, कम्प्यूटर सहायक और लोन लेने वाले पर केस दर्ज किया है। ग्राम पोड़ी में तत्कालीन हल्का पटवारी राजकिशोर सवैया (अमेरी निवासी), कम्प्यूटर सहायक सतवंत सिंह टंडन (थेम्हापार, मस्तूरी), और हेमन कुमार केंवट (ग्राम तनौद, जिला जांजगीर-चांपा) ने मिलकर फर्जी खसरा नंबर 24/3, 128/4, 130/3, 130/4 और 279/3 तैयार किए। इन नंबरों को ऑनलाइन भुइयां पोर्टल पर अपलोड किया गया। दस्तावेजों का उपयोग करते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, भाटापारा शाखा से 20 लाख रुपये का लोन ले लिया गया, जबकि जांच में पता चला कि इन खसरा नंबरों की जमीन मौके पर अस्तित्व में ही नहीं है। बाद में पटवारी ने अपनी आईडी से इन खसरों को पोर्टल से विलोपित कर दिया। मामले की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सकरी पुलिस ने पटवारी राजकिशोर सवैया, कम्प्यूटर सहायक सतवंत सिंह और हेमन कुमार केंवट के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

46 minutes ago
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

1 hour ago
CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

CG : रिसोर्ट के सामने हत्या करने वाला गिरफ्तार, कोरबा पुलिस ने नागपुर से दबोचा …

कोरबा। बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में कैंपर से युवक को कुचलकर हत्या कर…

1 hour ago
CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

CG : सर्वाधिक बारिश सरायपाली तहसील में हुई …

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर…

2 hours ago
CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

CG : छत में चढ़ा युवक बिजली तार में चिपका, मौत …

बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई…

2 hours ago
CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका…

2 hours ago