छत्तीसगढ़

CG : पत्नी मायके से नहीं आई वापस, पति ने गम में कर ली खुदकुशी

कोरबा। कोरबा जिले में दो बच्चों के पिता ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक घर पर शराब के नशे में पहुंचा, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद दूसरे दिन सुबह पंखे से लटकता हुआ शव मिला। युवक की पत्नी 2 साल से अपने मायके में रह रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर बस्ती के प्रेम नगर का है। युवक का नाम कृष्ण कुमार यादव (36) था। मंगलवार की रात वह नशे में घर पहुंचा था, इसके बाद बिना खाना खाए वह अपने कमरे में चल गया। बुधवार सुबह जब काफी समय बीतने के बाद भी घर से बाहर नहीं निकला तो घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां जांच अधिकारी अखिलेश यादव ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए युवक के परिजनों का बयान दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था और अक्सर नशे में धुत रहता था। इसके चलते उसकी पत्नी परेशान होकर मायके चली गई। युवक की शादी को पांच साल हो गए हैं और उसके दो बच्चे भी हैं। बच्चे युवक के साथ ही रहते थे, जबकि पत्नी पिछले दो सालों से पति को छोड़कर अपने मायके में रह रही है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

1 hour ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

2 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

2 hours ago