छत्तीसगढ़

CG : परीक्षा पे चर्चा 2026 : दिल्ली में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू करेंगी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा की कक्षा 12वीं की छात्रा है सृष्टि

महासमुंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण में इस वर्ष महासमुंद की होनहार छात्रा कुमारी सृष्टि साहू छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छात्रा सृष्टि का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए किया गया है।

विद्यालय की शाला नायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सृष्टि साहू एक दिन के लिए प्रतीकात्मक प्राचार्य का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुकी हैं। विद्यालय की प्राचार्य अमी रुफस के मार्गदर्शन में संस्था के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने माई गवर्नमेंट पोर्टल पर पंजीयन किया गया था, जिसमें सृष्टि ने अपनी प्रतिभा के दम पर दिल्ली के लिए उनका चयन हुआ।


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सृष्टि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी दिल्ली यात्रा के लिए हवाई टिकट (फ्लाइट) और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित कराई गई हैं। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय का यह इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी का एक सुनहरा अवसर है। इसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सीधे प्रधानमंत्री से जुड़कर परीक्षा के अनुभवों और सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा करते हैं।


जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के लिए यह अनुभव अत्यंत गौरवशाली होगा। इसके तहत प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी का अवसर, विशेष परीक्षा पे चर्चा किट, सहभागिता प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास का भ्रमण (संभावित) निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद के माध्यम से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


सृष्टि की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक एन.के. सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कुमार कन्नौजे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी जागेश्वर सिन्हा, एपीसी संपा बोस ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, ओमप्रकाश देवांगन, हरीश पाण्डेय, अंशुमाला बारिक (कक्षा शिक्षिका) और समस्त स्टाफ ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

34 minutes ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

39 minutes ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

39 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

2 hours ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago