CG : पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बना सरजू बांधा मुक्तिधाम …
रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक परिसर में लगभग 1500 पौधे लगाए जा चुके हैं और सभी पौधे जीवित अवस्था में हैं। इनका नियमित संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि सरजू बांधा नया तालाब, जो लगभग 35 एकड़ में फैला हुआ है, उसके चारों ओर भी फाउंडेशन द्वारा सघन वृक्षारोपण कराया गया है।
श्मशान घाट परिसर के अंदर ही ‘पुरखों की स्मृति में पुरखा उद्यान’ भी निर्मित किया गया है, जहां मृतकों की स्मृति में सैकड़ों पौधे रोपे गए हैं।
वर्तमान मानसून सीजन में संस्था द्वारा आम, काला जामुन, पीपल, बरगद, करंज, अशोक, मौलश्री, कटहल, पपीता एवं अन्य ऑक्सीजन देने वाले सैकड़ों पौधे रोपे जाएंगे।
28 वर्ष पुराने वृक्ष आज भी जीवंत
विशेष बात यह है कि फाउंडेशन द्वारा विगत 28 वर्ष पूर्व लगाए गए सैकड़ों पौधे आज भी जीवित एवं हरे-भरे हैं, जो संस्था के सतत संरक्षण का प्रमाण हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर…
रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री …
भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…
भोपाल जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से भारत के नए…