छत्तीसगढ़

CG : पहली ही बारिश में दो टुकड़ों में बंटी सड़क

बीजापुर.छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पहली ही बारिश ने सड़क गुणवत्ता की पाेल खोल दी. दरअसल जिस क्षेत्र के सड़कों के निर्माण में जवानों ने अपनी शहादत दी उस इलाके की सड़कों में ठेकेदार और इंजीनियर ने मिलकर गुणवत्ताहीन कार्य किए हैं. इसी का नतीजा है कि पहली ही बारिश में डेढ़ किमी की डामर सड़क दो टुकड़ों में बट गई है. सरकार अंदुरुनी क्षेत्रों में सड़क, पुल, पुलियों का निर्माण कर गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का हर संभव मदद व प्रयास कर रही है. इसमें छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार काफी हद तक सफल भी हो रही है. अंदरूनी क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात सुरक्षा बलों द्वारा पहरी देकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा रही है. अंदरूनी इलाकों में सड़कों को बनाने में कई जवानों की शहादत भी हुई है. इससे सरकार और प्रशासन में बैठे लोग भी वाकिफ हैं. ठेकेदार और इंजीनियर ने मिलकर इन सड़कों में गुणवत्ताहीन कार्य किए हैं. इसके चलते पहली ही बारिश में सड़क दो टुकड़ों में बट गई है. 1.53 किमी में 49.99 लाख रुपयों की लागत में सड़क बनाई गई है, लेकिन इन सड़कों का हाल देकर ऐसा लगता है कि ठेकेदार और इंजीनियर ने इन्हें बनवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. इंजीनियर अगर इस सड़क पर 55 मिनट समय भी उस जगह पर जाकर दिया होता तो शायद इस सड़क बनवाने में शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिलती, लेकिन ठेकेदार के साथ मिलकर इंजीनियर ने अपनी कमीशन के चलते घर बैठे इस डेढ़ किलोमीटर की सड़क का मूल्यांकन कर पूरी राशि आहरण करने ठेकेदार का मदद किया है. इस डेढ़ किलोमीटर की सड़क में ठेकेदार व इंजीनियर मिलकर गुणवत्ताहीन कार्य करा कर इस सड़क पर एक भ्रष्टाचार की लकीर लिख गए. इसी का नतीजा है कि पहली ही बारिश में सड़क दो टुकड़ों में बट गई है.

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

28 minutes ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

1 hour ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago