बिलासपुर मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग के ग्राम जोरापरा में फंदे में लटकी हुई युवक की लाश मिली है. सुबह-सुबह लाश को देख कर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. युवक की पहचान 18 वर्षीय योगेश खांडे के रूप में हुई है. जो की तखतपुर के वार्ड क्रमांक 14 बेलसारी का रहने वाला था. बता दें कि गुरुवार सुबह बिलासपुर मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग के ग्राम जोरापरा में एक युवक की लाश लोहे के पाईप पर लटकी मिली, जिसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. युवक तखतपुर के बेलसारी का रहने वाला था. युवक की लाश जहां पर मिली है वहां से युवक का मोबाइल और मोटरसाइकल गायब है, जिससे परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं. अब ये ह्त्या है या आत्महत्या ये जाँच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल तखतपुर पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…
गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…
जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…
धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…
जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…
भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…