CG : पालतू कुत्ता लेकर पहुंचे थाने और पुलिसकर्मी को कटवाया, 5 गिरफ्तार

जशपुर। जिले के बगीचा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आए प्रार्थी के साथ एक परिवार के लोगों ने धावा बोल दियाए उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए पुलिसकर्मियों को पालतू कुत्तों से कटवाया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिला व दो पुरुषों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसलए जशपुर ैच् शशिमोहन सिंह ने बताया किए बीती रात बगीचा का रहने वाला दीपक जयसवाल ने थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। उसी समय आरोपी सागिर हुसैनए साबिर हुसैनए जाकिर हुसैन तथा उसके घर की महिलाएं थाना पहुंचकर थाना परिसर में ही प्रार्थी दीपक जयसवाल व उसके भाई और साथ आए व्यक्तियों के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिए। मारपीट होता देख ड्यूटी में तैनात आरक्षक धनेश्वर राम ने मामला शांत कराने की कोशिश की। पिर क्या थाए आरोपी उत्तेजित होकर आरक्षक धनेश्वर मिंज के साथ झूमा झटकी करने लगे जिससे आरक्षक गिर गया।

बीच बचाव करने के लिए थाना के प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह व ASI राजकुमार पैकरा के साथ भी आरोपियों के द्वारा धक्का मुक्की की। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा करते हुए, पुलिस वालो को काटने के लिए भी कहा। फिर क्या पालतू कुत्ते ने आरक्षक धनेश्वर राम के पैर में काट लिया, जिससे धनेश्वर राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौके पर अन्य पुलिस स्टाफ के पहुंचने पर सभी आरोपी थाने से भाग निकले। हालांकि, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम के द्वारा रेड कार्रवाई कर पांच लोगों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

3 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

7 minutes ago
धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

48 minutes ago
देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

58 minutes ago