कोरबा। पुलिस ने सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले पिकअप चालक पर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक को ढूंढ निकाला और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4500 रुपए का जुर्माना लगाया। यह घटना पिछले दिनों कोरबा शहर के व्यस्त टीपी नगर से पावर हाउस रोड की ओर जाते समय हुई थी। पिकअप चालक टाटा मैजिक वाहन को लहराते हुए चला रहा था, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
वाहन सोनालिया चौक से होते हुए टीपी नगर और फिर बुधवारी तक खतरनाक ढंग से चला। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। शुरुआत में वाहन की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि पिकअप पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं दिख रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन चालक का पता लगाया।
कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…