छत्तीसगढ़

CG : पिकअप से साल लट्ठे जब्त, चालक फरार …

रामानुजगंज। वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत ग्राम चेरा में एक बड़ी वन अपराध की कार्रवाई सामने आई है। एस.डी.एम. रामानुजगंज से प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही साल लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे एस.डी.एम. रामानुजगंज की टीम द्वारा अवैध धान परिवहन के संदेह पर पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 6598 का पीछा किया गया। पीछा किए जाने पर वाहन चालक पिकअप को ग्राम चेरा निवासी श्रवण यादव के घर के परछी में खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

जांच के दौरान पिकअप से साल लकड़ी के लठ्ठे 05 नग, कुल मात्रा 1.909 घन मीटर बरामद किए गए। वन विभाग द्वारा जप्त वाहन की अनुमानित कीमत 7,00,000 रुपये तथा जप्त वनोपज का मूल्य 80,000 रुपये आंका गया है। वन विभाग ने जप्त वाहन एवं वनोपज को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क), धारा 41(3), मध्य प्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 के नियम 3 तथा मध्य प्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5(1) के तहत जप्त कर राजसात की कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया है।

जब्ती की कार्रवाई के दौरान सुरेश यादव (परिक्षेत्र सहायक, डिण्डो), मनदेव प्रसाद गुप्ता (वनरक्षक, परिसर डिण्डो) एवं स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। डीएफओ आलोक कुमार बाजपेई ने कहा कि “वन क्षेत्र में अवैध कटाई और परिवहन के विरुद्ध विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में जप्त वाहन और वनोपज को राजसात करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

9 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

9 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

10 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

10 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

10 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

10 hours ago