भिलाई। दुर्ग में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और गुस्से में आकर ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर को तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट है। जहां ढाकेश्वर कुमार (38) क्लस्टर मैनेजर के पद पर काम करते हैं l
और उतई रोड स्थित साव आटा चक्की के पास रहने वाले रहते हैं। गुरुवार रात जब वो ड्यूटी में थे, तब नरेंद्र मानिकपुरी नाम का ग्राहक आउटलेट पहुंचा और ऑर्डर दिया। ऑर्डर मिलने से देरी होने पर काउंटर में मौजूद ढाकेश्वर सहित बाकी कर्मचारियों ने विवाद किया। फिर तोड़फोड़ की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…
रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…
भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…
भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…