CG : पीएम आवास योजना सुखमनिया बाई के परिवार के लिए लेकर आई खुशियों की सौगात

 नाती पोतों को मिलेगा पक्के मकान का सुख -सुखमनिया बाई

रायपुर, दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की सुखमनिया बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिल गया है। सुखमनिया बाई बताती हैं कि मेरा जीवन कच्चे मकान में निकल गया, शासन की यह योजना मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आगे आने वाले समय में मेरे नाती- पोतों को पक्के मकान में रहने का सुख मिलेगा, यह सोचकर ही मुझे खुशी मिलती है। 

        सरगुजा जिले के जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने वाली सुखमनिया बाई को वर्ष 2024-25 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। उन्होंने शासन की मदद से मेहनत और लगन के साथ नया घर बनवाया।  उन्होंने बताया कि पहले जहां कच्ची मिट्टी की दीवारों, खपरैल की छत वाला घर हुआ करता था। आज वहां पक्की ईंटो की दीवार, सुंदर स्वच्छ फर्श, पक्के छत वाला मकान बनकर तैयार है। अब कीड़े-मकोड़े, सीलन, बारिश में टपकती छत से डर नहीं लगता। 

     सुखमनिया बाई कहतीं हैं कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम स्वयं का पक्का मकान बना पाएंगे, क्योंकि थोड़ी बहुत खेती बाड़ी से केवल घर खर्च चल पाता है। लेकिन आज शासन की इस योजना से पक्का घर भी बन गया और खुशी-खुशी जीवन बसर कर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

8 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

9 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

9 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

10 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

10 hours ago