छत्तीसगढ़

CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्रदेशभर में आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। जशपुर जिले में भी यह योजना लोगों के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के हितग्राही अशोक कुमार गुप्ता ने योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल काफी अधिक आता था, जिससे नियमित आर्थिक बोझ बना रहता था। सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है और अब बिजली बिल की चिंता लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल सूर्य की ऊर्जा से बिजली का उत्पादन करता है। घरेलू उपयोग के बाद बची हुई बिजली विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में चली जाती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। इस व्यवस्था के कारण उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना बिजली बिल में बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर प्रत्येक परिवार बिजली खर्च में बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकता है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

6 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

6 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

6 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

6 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

7 hours ago