छत्तीसगढ़

CG : पीलिया के 9 मरीज मिले, भिलाई नगर निगम ने जारी किया अलर्ट…

दुर्ग। जिले में भिलाई नगर निगम के गौतम नगर क्षेत्र में पीलिया फैला हुआ है। यहां अब तक पीलिया के 9 मरीज मिल चुके हैं, वहीं 22 लोगों में इसके लक्षण दिख रहे हैं। सभी की जांच की गई है। तेजी से हो रहे पीलिया के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम वार्ड में सर्वे और घर घर जांच करने का काम कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण में पाया गया कि दूषित पेयजल की वजह से यह बीमारी वार्ड में फैल रही है। संक्रमण की स्थिति यह है कि एक-एक घर से तीन-तीन लोगों को पीलिया होने की पुष्टि हुई है। इसमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै।

वार्ड 42 गौतम नगर में यह पहला मामला नहीं है, जब यहां जलजनित बीमारियों का संक्रमण फैला है। यहां के पार्षद विनोद सिंह की माने तो यहां इससे पहले डायरिया का संक्रमण हो चुका है। इसमें कई लोग बीमार हुए थे और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक बार फिर दूषित पानी की समस्या के कारण यहां पीलिया का संक्रमण देखने को मिल रहा है।

पीलिया के 9 मरीज मिले, भिलाई नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

kgnews

Recent Posts

CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी आग…

3 minutes ago
CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

बिलासपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में एक बार फिर…

7 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां…

11 minutes ago
CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

भोपाल  प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री…

28 minutes ago
समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते…

49 minutes ago
भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

1 hour ago