छत्तीसगढ़

CG : पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में झुमका बोट क्लब में सफाई अभियान

जनता से स्वच्छता की अपील

कोरिया, राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के नेतृत्व में झुमका बोट क्लब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक, नगर सेना, बाढ़,  फायर ब्रिगेड एवं नगर पालिका के जवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने श्रमदान कर झुमका डेम और उसके आसपास के क्षेत्रों को साफ किया।

एसपी की अपील
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि कूड़ा-कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही, झुमका डेम, नदियों और तालाबों में पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य गंदगी नहीं फेंकने का आग्रह किया। एसपी ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से सतत रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लेने और इसे आदत बनाने की अपील की।

इस अभियान ने स्थानीय जनता को प्रेरित किया और झुमका बोट क्लब को स्वच्छ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की। इस अभियान में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। अभियान में शामिल सभी लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए बोट क्लब और उसके आस-पास की जगह को स्वच्छ बनाया

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago