छत्तीसगढ़

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खम्हरिया बस्ती की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया बस्ती से ग्राम मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की, जहां एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक पन्नी में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन लेकर पैदल आते मिला। संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर उसने जरीकेन में महुआ शराब होना तथा बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान (23 वर्ष) निवासी रतनपुर केशला थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री के उद्देश्य से रखने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

h

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

4 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

4 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

5 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

5 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

5 hours ago