दंतेवाड़ा। पूर्व भाजपा विधायक स्व भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली। दीपा कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन देहरादून में उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दीपा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बेटी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा स्थित सरकारी निवास में मातम छा गया है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक रहते हुए भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी। यह हमला श्यामगिरि में हुआ था, जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…