रायपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत की ठंड ने पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। 31 दिसंबर की रात से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जिससे आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। आज के मुकाबले आने वाले दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री की और गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे इलाके में शीतलहर का असर और बढ़ गया है।
अमरकंटक के कई इलाकों में सुबह ओस की बूंदें जम गईं जिससे सड़कों और खेतों में हल्की परतें दिखाई दीं। लगातार गिरते तापमान ने आम लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। सुबह-सुबह बाजारों में सन्नाटा नजर आया, जबकि लोगों ने अलाव और गर्म पेय के सहारे ठंड से बचने की कोशिश की। इधर, ठंड के बावजूद अमरकंटक में नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
नर्मदा उद्गम स्थल पर दर्शन और पूजन करने दूर-दूर से लोग पहुँचे। वहीं, पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी नए साल का जश्न मनाने अमरकंटक पहुँचीं। उन्होंने यहाँ मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है।
दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…
रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…
सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…
बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने…