छत्तीसगढ़

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं से मुक्त करने के लिए प्रदेश के सभी संभागों एवं जिलों में पृथक पेंशन कार्यालय स्थापित करने की मांग पर शासन स्तर पर त्वरित कार्यवाही प्रारंभ हो गई है।महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 10 जुलाई 2026 को मंत्रालय में मुख्य सचिव विकासशील से भेंट कर पेंशनर्स हित से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ पृथक पेंशन कार्यालय स्थापना की मांग का ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बताया गया था कि वर्तमान ट्रेजरी व्यवस्था के कारण पेंशनरों को अनेक प्रशासनिक एवं प्रक्रियागत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है।

मुख्य सचिव को सौंपे गए इसी ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए वित्त विभाग ने 17 जुलाई 2026 को संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि, रायपुर को पत्र जारी कर प्रदेश के सभी संभागों एवं जिलों में पृथक पेंशन कार्यालय स्थापित किए जाने के संबंध में तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग के अवर सचिव श्रीमती शांता खरे द्वारा जारी पत्र में इस विषय पर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। महासंघ ने इसे पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल बताते हुए मुख्य सचिव तथा वित्त विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। महासंघ का मानना है कि पृथक पेंशन कार्यालय स्थापित होने से पेंशन स्वीकृति, संशोधन, पारिवारिक पेंशन, जीवन प्रमाण-पत्र तथा अन्य पेंशन संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण संभव होगा और वरिष्ठ नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयी चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

8 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

8 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

8 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

8 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

8 hours ago