छत्तीसगढ़

CG : पेट्रोल एवं डीजल के रिटेल आउटलेट्स उपभोक्ताओं को दिशा-निर्देश जारी…

बालोद । राज्य शासन द्वारा पश्चिम एशियाई संकट के उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में पेट्रोल एवं डीजल के रिटेल आउटलेट्स उपभोक्ताओं को इसके विक्रय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं संरक्षण विभाग के सचिव रीना बाबा साहब कंगाले द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के आधार पर राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां तथा समानांतर विपणनकर्ता कंपनी के पेट्रोल एवं डीजल के रिटेल आउटलेट संचालक द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति, विक्रय सीधे उपभोक्ता के वाहन की टंकी में किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही रिटेल आउटलेट संचालक द्वारा ड्रम, बोतल, जेरीकेन में पेट्रोल एवं डीजल का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देशों का उल्लंघन करने पर मोटर स्पिरिट और उच्च वेग डीजल (प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश 2005 के खंड 2 के उपखंड (थ) के अंतर्गत ’अप्राधिकृत विक्रय’ मान्य किया जाकर संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

इसके साथ ही रबी सीजन की फसल कटाई तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के संदर्भ में प्रदेश के कृषकों की डीजल की मांग तथा जिला कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित ऐसे समस्त रेल्वे, सड़क निर्माण, भवन निर्माण संबंधी समय-सीमा में पूर्ण किये जाने वाले शासकीय कार्यों तथा कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित अत्यावश्यक सेवाओं के अंतर्गत (यथा अस्पताल, मोबाईल टॉवर आदि) के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार छुट दी गई है। इसके साथ ही कृषकों तथा कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित शासकीय कार्यों एवं अत्यावश्यक सेवाओं हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा प्रस्तुत मांग के परीक्षण उपरांत रिटेल आउटलेट संचालक से सुरक्षा मानकों के अनुरूप ग्राहकों के लिए विक्रय की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में यह आदेश ततकाल प्रभावशील हो गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मंत्रालय में 1 जून से आदेश, केवल ई-फाइल स्वीकार करेंगे अफसर …

CG : मंत्रालय में 1 जून से आदेश, केवल ई-फाइल स्वीकार करेंगे अफसर …

रायपुर। नौकरशाही के गलियारों में लालफीता शाही शब्द लंबे अरसे से गूंजता रहा है। इसके…

11 minutes ago
महिलाओं के नाम बढ़ीं संपत्तियां, 1 अप्रैल से अब तक 10 हजार महिलाओं के नाम हुई रजिस्ट्रियां

महिलाओं के नाम बढ़ीं संपत्तियां, 1 अप्रैल से अब तक 10 हजार महिलाओं के नाम हुई रजिस्ट्रियां

भोपाल  मौजूदा वित्तवर्ष में हुई रजिस्ट्री में आधी आबादी की संपत्ति की हिस्सेदारी 65 फीसदी…

57 minutes ago
MP में Township Development पर सख्ती, सरकार ने लागू किए नए नियम

MP में Township Development पर सख्ती, सरकार ने लागू किए नए नियम

भोपाल  मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण…

1 hour ago
भोपाल सिटी बस सेवा में खत्म होगा राजनीतिक दखल, अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन संचालन

भोपाल सिटी बस सेवा में खत्म होगा राजनीतिक दखल, अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन संचालन

भोपाल भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होने वाला है। यह सेवा अब…

1 hour ago
मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

12 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

13 hours ago