छत्तीसगढ़

CG : पेट्रोल पंप का विरोध, मोहल्ले के लोगों ने बताया खतरा …

भिलाईनगर। चंद्रनगर मे पेट्रोल पंप के मामले में भारी विरोध पर तहसीलदार ने स्थगन आदेश जारी किया है एवं अगली पेशी 9 फरवरी को जारी की गई है.विदित हो कि चंद्र नगर कोहका में अग्रसेन आईटीआई के सामने कॉलोनी वासियों को गुमराह कर चारों तरफ मिट्टी के बड़े-बड़े टीले बनाकर कॉलोनीवासियों को कहा गया था कि यहां काम्पलेक्स बनाया जा रहा है. मगर जब 20 फीट की सड़क को कब्जा कर सकरी कर दिया गया एवं कॉलोनी के लोग गिरने लगे घायल होने लगे आपत्ति करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया. तब कॉलोनी के लोगों ने देखा कि यहां पर कॉलोनीवासियों को गुमराह कर पेट्रोल पंप का निर्माण भी किया जा रहा है.

सरकार के नियम के अनुसार 30 मीटर परिधि में कोई भी स्कूल कॉलेज नहीं होने चाहिए आवासीय नहीं होना चाहिए. किॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं ने सांसद विजय बघेल, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, कलेक्टर दुर्ग, नगर निगम आयुक्त को अवगत कराया. पार्षद अभिषेक मिश्रा ने भी कॉलोनी वासियों की बैठक में इसे किसी भी हाल में ना खोलने देने का आश्वासन दिया.चंद्र नगर विकास समिति के शारदा गुप्ता ने कहा पेट्रोल पंप के लिए पर्याप्त मात्रा में यहां जगह उपलब्ध नहीं है रोड चौड़ाई होने पर पेट्रोल पंप संचालक में बहुत दिक्कत होगी. किस आधार पर पेट्रोल पंप का परमिशन जारी किया गया है.

यह जांच का विषय है. इस पर हाईकोर्ट में भी याचिका लगा दी गई है. बैठक मे प्रमुख रूप से चंद्रनगर विकास समिति के संयोजक शारदा गुप्ता, सुगंधी सोनी, संतोष सोनी, निर्मल भारती, रेखा ब्रम्हे, बसंत शुक्ला, बसंत भारती, बीजे आनंद, दिनेश विश्वकर्मा, राजकुमार ब्रम्हे, प्रशांत पासवान, सत्यप्रकाश आयर्य, संजय भारती, राणे सुनीता राणे, प्रमिला बोरकर, मीना सिंह, गीता चौधरी, नीलम भारती, पुष्पा देवांगन, शिवकुमारी प्रजापति उपस्थित थे.

kgnews

Recent Posts

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

22 minutes ago
टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

57 minutes ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

10 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

10 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

10 hours ago