छत्तीसगढ़

CG : पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद में रोबोटिक्स विषय पर कार्यशाला

महासमुंद पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद में रोबोटिक्स विषय पर विगत दिवस दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं रोबोनाईट रोबोटिक्स एंड स्टीम एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती चन्द्रिका विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि रोबोटिक जैसे नए तकनीकी विषय में कौशल प्राप्त करना विश्व बाजार की मांग है  और इस कार्यशाला के द्वारा विद्यार्थियों में नवाचार एवं नये कौशल का विकास होगा। कॉलेज के प्रशिक्षण और नियोजन अधिकारी रितेश दुबे ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग 100 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। साथ में यह भी बताया कि यह कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई प्रथम सत्र में रोबोटिक संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान की गई एवं दूसरे सत्र में छात्र छात्राओं को रोबोट बनाने की तकनीक सिखाई गई। इस अवसर पर रोबोनाईट कंपनी के मैनेजर श्री अनंत दुबे, कंपनी के ट्रेनर, कॉलेज के समस्त व्याख्याता, लैब तकनीशियन एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

32 minutes ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

37 minutes ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

37 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

1 hour ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago