CG : पोषण माह में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ग्राम अमोरी में शिविर…

महासमुंद । पोषण माह के अंतर्गत सेक्टर झलप के ग्राम अमोरी में मोटापे की रोकथाम एवं कुपोषण उन्मूलन विषय पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई तथा उपस्थित महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं सहायता हेतु 1098 टोल फ्री नंबर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का वजन एवं ऊँचाई मापी गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित महिला एवं पुरुषों को बताया कि कम वजन व कम ऊँचाई कुपोषण के संकेत हैं, जिससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं अधिक वजन और मोटापे से भी स्वास्थ्य पर गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। इस अवसर पर मोटापे को नियंत्रित करने के उपाय एवं संतुलित आहार संबंधी सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम में पौष्टिक पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। ग्राम अमोरी की आंगनबाड़ी में प्रतिदिन 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति को देखते हुए कलेक्टर द्वारा केंद्र को उपहारस्वरूप अनौपचारिक शिक्षा का बड़ा किट प्रदान किया गया। किट में बच्चों के लिए गिटार, सिंथेसाइजर, जोड़ी मिलाने का खेल, सिल्वर कलर की तलवार एवं जोड़ने वाले बॉक्स जैसी सामग्री सम्मिलित रही।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग से पहुंचे अधिकारियों ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी अपर्णा श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक लक्ष्मी चंद्राकर, ग्राम के सरपंच नरेंद्र ध्रुव, जनपद प्रतिनिधि योगेश कुमार ठाकुर, पंच दामिनी चंद्राकर, भोजराम पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ और किशोरियाँ उपस्थित रहीं।

kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

30 minutes ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

40 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

55 minutes ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago