छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली संग्राम नरेटी की जिंदगी

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर बना सम्मान और सुरक्षा का आधार

रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) जरूरतमंद परिवारों के लिए आश्रय, सुरक्षा और सम्मान का आधार बन रही है। इस योजना के माध्यम से अनेक परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।  कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 10 निवासी संग्राम नरेटी भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिनके जीवन में इस योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले संग्राम नरेटी का जीवन लंबे समय तक अभावों और कठिनाइयों के बीच गुजरा। परिवार की जिम्मेदारियों और सीमित आय के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। वे अपने परिवार के साथ एक जर्जर कच्चे मकान में रहते थे, जहां बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता था


    इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी मिली। उन्होंने नगर पंचायत फरसगांव में आवेदन किया, जिसके बाद पात्रता के आधार पर उनका चयन किया गया। योजना के अंतर्गत उन्हें किस्तों में आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शासन से प्राप्त सहयोग और अपने परिश्रम से उन्होंने एक सुरक्षित, मजबूत और पक्का घर निर्मित किया। आज संग्राम नरेटी अपने परिवार के साथ नए आवास में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पक्के मकान के निर्माण से उनके जीवन की कई समस्याओं का समाधान हुआ है। अब उन्हें बारिश, आंधी या अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों से डरने की आवश्यकता नहीं पड़ती। परिवार को सुरक्षित वातावरण मिलने से जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।


    संग्राम नरेटी बताते हैं कि यह घर केवल ईंट और सीमेंट से बना भवन नहीं, बल्कि उनके परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का प्रतीक है। वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने के बाद उन्हें अपने सपनों का घर मिला है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और जीवन में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना ने उनके परिवार के जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से जिले में अनेक जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है, जिससे उनका जीवन अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर बन रहा है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

3 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

4 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

4 hours ago