CG : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार : घटिया निर्माण के चलते एक पुलिया बह गई, दूसरी जर्जर…

बीजापुर । जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क और पुलिया एक बार फिर विवादों में है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 4 किलोमीटर सड़क और दो बड़े पुलिया में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों और मौके का निरीक्षण करने वालों के मुताबिक, निर्माण कार्य मापदंडों के अनुरूप नहीं हुआ है और ठेकेदार व विभागीय अभियंताओं की लापरवाही साफ झलक रही है।

जानकारी के अनुसार, LO61–LO52 CG17132 से अम्बेली तक बनी सड़क और पुलिया में घटिया निर्माण के चलते एक पुलिया बह गई, जबकि दूसरे पुलिया का एक हिस्सा टूट चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बीच से बैठने लगा है और कभी भी ध्वस्त हो सकता है, जिससे बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्यों में अनियमितता बरतना अपराध है और योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, लेकिन ठेकेदार और अभियंता की मनमानी के चलते जनता को गुणवत्ताहीन निर्माण झेलना पड़ रहा है।

मामले पर जब कुलकर्णी एंड साहू बिल्डकॉन के ठेकेदार से फोन पर संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि “जैसा विभाग ने कहा वैसा ही काम किया गया है। सड़क और पुलिया के संबंध में विभागीय और इंजीनियर से पूछिए।”

स्थानीय लोग अब इस भ्रष्टाचार की खुली मिसाल बने निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि विभाग मौन है।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

6 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

6 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

7 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

7 hours ago