छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों से समय-सीमा के भीतर बीमा कराने की अपील की गई है। जिले के किसान 31 जुलाई 2026 तक अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़, चक्रवात सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। कम प्रीमियम पर अधिक बीमा सुरक्षा उपलब्ध होने से किसानों की आय में स्थिरता बनी रहती है तथा नुकसान की स्थिति में शीघ्र मुआवजा प्राप्त होता है।

                 जिले में खरीफ 2026 के लिए धान (सिंचित एवं असिंचित), उड़द, मूंग, मूंगफली, मक्का, अरहर (तुअर), रागी, सोयाबीन, कोदो एवं कुटकी सहित विभिन्न अधिसूचित फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसानों के खाते से प्रीमियम कटौती की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय, अधिकृत बैंक अथवा कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भू-अधिकार संबंधी दस्तावेज (खसरा, बी-1) आदि आवश्यक अभिलेखों के साथ समय-सीमा के भीतर आवेदन करें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

3 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

3 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

4 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

5 hours ago