CG : प्रभु रामलला दर्शन के लिए सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

संस्कृति मंत्री अग्रवाल तथा कृषि मंत्री नेताम ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 

राज्य में 29 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्याधाम की यात्रा

रायपुर,

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल तथा कृषि मंत्री श्री नेताम ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल तथा कृषि मंत्री श्री नेताम ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन से श्रद्धालुओं के जत्थे को विशेष ट्रेन से रवाना किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई। श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में अब तक 29 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम तथा आसपास के अन्य तीर्थस्थल की निःशुल्क यात्रा कराई जा चुकी है। 

संस्कृति मंत्री अग्रवाल और कृषि मंत्री नेताम ने श्रद्धालुओं के जत्थे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक सफर नहीं बल्कि हमारी आस्था, भक्ति और संस्कृति से गहराई से जुड़ने का अवसर भी है। अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि आज उनके जीवन की बड़ी तमन्ना पूरी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से अयोध्या धाम की यात्रा का अवसर मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। इन श्रद्धालुओं ने बताया कि अयोध्या धाम और आसपास के तीर्थस्थलों की निःशुल्क यात्रा के साथ ही रूकने, ठहरने तथा अन्य आवश्यक इंतजाम सरकार द्वारा किए गए हैं। 

अयोध्या धाम यात्रा के लिए रवाना हो रहे सरगुजा के तमन्ना और जशपुर जिले के रतन प्रसाद यादव ने कहा कि वे अपने आप को बड़े सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उनका प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का सपना आज पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रम में इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

11 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

12 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

12 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

13 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

14 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

14 hours ago