छत्तीसगढ़

CG : प्रयागराज कुंभ सड़क हादसे के मृतकों को उद्योग मंत्री देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर,

मृतकों के परिवार को मिलेगी सहायता राशि

प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु और प्रगतिनगर के 10 लोगों की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रविवार देर रात सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को कोरबा लाया गया, जिसके बाद सोमवार सुबह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शोक संतप्त परिवारों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

मंत्री देवांगन ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह एक हृदयविदारक घटना है और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगी। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री देवांगन ने कहा कि शोकाकुल परिवारों की मदद के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहयोग दिया जाए। मंत्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन एवं सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

2 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

2 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

3 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

3 hours ago