जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
बालोद, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की दृष्टि से मूल्यांकन प्रणाली में आंशिक परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चैंथी, छटवीं एवं सातवीं की वार्षिक परीक्षा में त्रैमासिक परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का 20 प्रतिशत, छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का 20 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जाएगा अर्थात् त्रैमासिक का 20 प्रतिशत, छःमाही का 20 प्रतिशत एवं वार्षिक का 60 प्रतिशत मिलाकर परीक्षाफल तैयार किए जाएंगे।
इसी तरह कक्षा 5वीं एवं 8वीं में वार्षिक परीक्षा में छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का 30 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जाएगा अर्थात् छःमाही का 30 प्रतिशत एवं वार्षिक का 70 प्रतिशत मिलाकर परीक्षाफल तैयार किये जाएंगेे। इसी तरह कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए भी छःमाही परीक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों 30 प्रतिशत अधिभार के रूप में जोड़ा जायेगा अर्थात छःमाही का 30 प्रतिशत, एवं वार्षिक का 70 प्रतिशत मिलाकर परीक्षाफल तैयार किये जाएंगे। इस संबंध में निर्णय हेतु छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर को पृथक से प्रस्ताव शासन द्वारा प्रेषित किया जा रहा है।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…