छत्तीसगढ़

CG : फटाफट नाम जुड़वा ले प्रधानमंत्री आवास योजना में, पक्की आवास का सपना होगा पूरा

मोहला। सुशासन उत्सव योजना के तहत जिले में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ ही अब (मोर दुआर, साय सरकार) महाअभियान भी शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो अब तक स्थाई प्रतीक्षा सूची या आवास प्लस सूची में छूट गए थे। इस उद्देश्य से 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष आवास सर्वेक्षण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

सर्वेक्षण तीन चरणों में किया जाएगा। सांसद और विधायक करेंगे शुरुआत प्रथम चरण में 15 से 19 अप्रैल तक यह विशेष अभियान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चलाया गया है। इस चरण में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। द्वितीय चरण 20 से 28 अप्रैल तक गांवों में नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सर्वेक्षक ग्राम सभाओं के माध्यम से सर्वेक्षण प्रक्रिया का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करेंगे। सर्वेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्रता संतृप्ति के आधार पर प्रत्येक परिवार का शत-प्रतिशत सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के पश्चात ग्राम सभा में सभी परिवारों की जानकारी पढ़कर सुनाई जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। तृतीय चरण इस चरण में 29 एवं 30 अप्रैल सर्वेक्षक एवं सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर से सर्वेक्षण पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

37 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

52 minutes ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

1 hour ago