छत्तीसगढ़

CG : फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद …

रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी के खिलाफ अब आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना डी.डी. नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025 के तहत गौरव हेपट घटना के बाद से लगातार फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। टीम ने कई स्थानों पर लगातार दबिश दी और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गौरव हेपट एक स्थान पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि फरारी के दौरान वह दमन-दीव, बिलासपुर और धमतरी सहित विभिन्न स्थानों पर रहकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करता रहा। पुलिस अब उन लोगों और स्थानों की भी जांच कर रही है, जहां आरोपी ने फरारी के दौरान शरण ली थी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध हथियार बरामद होने पर उसके खिलाफ डी.डी. नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से अपराध दर्ज किया है। बरामद पिस्टल और कारतूस को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स तथा अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार विशेष कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

15 minutes ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

23 minutes ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

26 minutes ago
CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

CG : पहले ही दिन जिले के 87ः बच्चों को मिली “दो बूंद जिंदगी की“ …

सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…

39 minutes ago
CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की सौजन्य भेंट …

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…

46 minutes ago
CG : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना …

CG : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना …

रायपुर । नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की…

50 minutes ago