छत्तीसगढ़

CG : फायदागुड़ा में सोलर पेयजल योजना का निरीक्षण, केंद्रीय मिशन संचालक ने दिए अहम निर्देश…

सभी ग्रामीणों को मिले स्वच्छ पानी- केंद्रीय मिशन संचालक कमल किशोर सोन का संदेश

सुकमा । भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक कमल किशोर सोन ने सुकमा जिले के प्रवास के दौरान दुब्बाटोटा पंचायत अंतर्गत ग्राम फ़ायदागुड़ा में सोलर पंप आधारित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अमित कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी टंकी एवं स्टैंड पोस्ट का अवलोकन करते हुए योजना की कार्यप्रगति की जानकारी ली। केंद्रीय सचिव सोन ने ग्राम की सरपंच परसेक दुले से जल जीवन मिशन के कार्यों पर चर्चा करते हुए गांव की जनसंख्या, पानी टंकी के संचालन की तिथि तथा पूर्व में ग्रामीणों के पेयजल स्रोतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर योजना से मिलने वाले लाभ और वर्तमान व्यवस्था की स्थिति को समझा तथा अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

मिशन संचालक ने कहा कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन की योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए और सभी ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने जल संचय पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा सरपंच एवं सचिवों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में लॉगिन कर समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव के एक व्यक्ति को प्रशिक्षित कर मिशन के कार्यों में सक्रिय भूमिका देने तथा स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने हेतु नियमित अंतराल में पानी टंकी की सफाई कराने और सुधार कार्य करने के निर्देश भी दिए। ग्रामवासियों से स्वच्छ भारत मिशन योजना कि जानकारी ली गई। सरपंच दुले ने ग्रामवासियों के द्वारा शौचालय के उपयो कि जानकारी दी गई। केंद्रीय सचिव ने ग्रामीणों को जल संचयन और सोर्स सस्टेनेबीलिटी के बारे में भी जागरूक किया ताकि सोर्स लम्बे अंतराल के लिए उपयोग किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मिशन संचालक ओंकेश चंद्रवंशी, मुख्य अभियंता जीएल लखेरा, अधीक्षण अभियंता कैलाश मढ़रिया, एसडीएम सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ सुमित ध्रुव, एसडीओ गौरव सोनकिया एवं अन्य स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago