जशपुर जिले में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि, वे अब वनकर्मियों के साथ बेख़ौफ़ होकर मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सन्ना वन परिसर में युवकों ने एक फॉरेस्ट गार्ड बीएफओ और उसके परिवार की पिटाई कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बातचीत के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, युवक जंगल से लकड़ी चोरी कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने हमसे गाली-गलौज शुरू करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना की पुष्टि करते हुए डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि, घटना को लेकर सन्ना थाने में पीड़ित ने परिवार समेत पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मारपीट के पीड़ित बीएफओ ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि, सन्ना वन परिक्षेत्र के वनकर्मियों के परिसर से लगे लकड़ी डिपो में शाहनवाज खान, रोहित साहू, रवि भगत, सैफ अंसारी, बबलू ठाकुर, राकेश ताम्रकर समेत 10 युवक ठंड में अलाव जलाने के लिए डिपो से लकड़ी चोरी कर रहे थे। वनपाल शांति स्वरूप तिवारी और निरंजन मिंज ने उन्हें मना किया। इस पर चोरी करने वाले युवा भड़क गए। युवक गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की नौबत आ गई। विवाद बढ़ता देख बीएफओ सुधन साय पैकरा बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन नशे में धुत कुछ युवाओं ने न केवल फॉरेस्ट ऑफिसर की पिटाई शुरू कर दी, साथ ही उनकी पत्नी और बेटी को भी घसीटकर मारा।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…