CG : फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन विद्यार्थियों और आमजनों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी
प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए रूबरू
रायपुर,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुरनगर के जुदेव चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, किसानों एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में किए गए प्रयासों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शनी स्थल पहुंचे और विभिन्न छायाचित्रों, सूचना पटलों तथा योजनाओं से संबंधित जानकारियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्रों को भी रुचिपूर्वक देखा।
कक्षा आठवीं की छात्रा इंद्रमणि सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को जानने का अवसर मिला। वहीं कक्षा सातवीं की छात्रा सविता साय ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय उपलब्धियों के बारे में नई और प्रेरणादायक जानकारी प्राप्त हुई।
शिक्षकों ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को देश के विकास, शासन की योजनाओं और राष्ट्रीय उपलब्धियों से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में उपलब्ध जानकारी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होगी।
प्रदर्शनी में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आगंतुकों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया अभियान, जनधन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं और आमजन के हित में किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर आगंतुकों को ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन के नवीन आयाम’ सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इन प्रकाशनों के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 16 से 18 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में अधोसंरचना विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों और तथ्यात्मक जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
भोपाल मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…
समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से बचा प्रवेश, पिता ने जताया आभार रायपुर, जशपुर जिला…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…
राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…
रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…
दतिया दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…