CG : फ्लोरोसिस प्रभावित ग्राम घोड़ागांव में स्क्रीनिंग व हेल्थ कैंप का आयोजन

कोंडागांव, राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के फ्लोरोसिस प्रभावित ग्राम घोड़ागांव में एक दिवसीय हेल्थ चेकअप एवं फ्लोरोसिस स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के निर्देशन तथा जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम) डॉ. आर. सोनल ध्रुव एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना महलवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


शिविर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग तथा मितानिन कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान जिला सलाहकार जोनाथन विनय द्वारा स्कूली बच्चों को फ्लोरोसिस से संबंधित जानकारी एवं बचाव के उपाय बताए गए।
इस अवसर पर चिरायु दल द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें फ्लोरोसिस प्रभावित बच्चों की स्क्रीनिंग के साथ अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों को आवश्यक दवाइयों एवं नॉन-फ्लोराइड टूथपेस्ट का वितरण किया गया।


मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार हेतु अस्पताल लाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षकों को बच्चों के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत PHE विभाग द्वारा प्रभावित जल स्रोतों के नमूने भी एकत्रित किए गए, ताकि समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जा सकें। यह शिविर ग्रामीणों में फ्लोरोसिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

6 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

6 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

6 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

6 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

6 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

6 hours ago