कोरिया जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला जेलए बैकुंठपुर में निरूद्ध बंदियों के समुचित चिकित्सकीय उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार सिंह एवं डॉ. नीलाभ देवनाथ को अस्थायी रूप से जिला जेल में प्रत्येक माह, सप्ताह के तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे यानी दो घण्टे अनिवार्य रुप से सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं।
जिला जेल में डॉक्टरों के पदस्थ होने से बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार में मदद मिलेगी। विगत दिनों स्वास्थ्य संचालनालय ने जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की पदस्थापना आदेश जारी की थी।
बता दें विगत दिनों जिला सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पांडेय एवं जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह जिला जेल का निरीक्षण किया था साथ ही जेल अधीक्षक से बंदियों के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की थी। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षणए उपचार के साथ ही उचित भोजन व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए थे।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…